तस्वीरों में देखें भारत बंद का असर

अमर उजाला

Mon, 20 June 2022

Image Credit : Social media
देश में अग्निपथ योजना के विरोध में बुलाए गए भारत बंद का मिला-जुला असर दिख रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में रेल रोककर प्रदर्शन किया।
Image Credit : Social media
भारत बंद के चलते दिल्ली-एनसीआर में जांच बढ़ा दी गई है जिससे आज सुबह से ही भीषण जाम लगा हुआ है।
Image Credit : ANI
दिल्ली आरपीएफ के सुरक्षा आयुक्त ए.पी. जोशिया ने कहा कि रेल संपत्ति की सुरक्षा और जनमानस की सुरक्षा के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों को भरोसा दिलाना है कि सुरक्षा बल सजग है।
Image Credit : ANI
पंजाब पुलिस ने कहा है कि 'भारत बंद' आह्वान को मद्देनजर रखते हुए हमने अमृतसर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा प्रबंध किया है। RPF, GRP और रेलवे इंटेलिजेंस के साथ समन्वय बनाकर हमने प्लान बनाया है। 
Image Credit : Social media
अग्निपथ योजना के विरोध में आज कुछ संगठनों द्वारा बुलाए गए भारत बंद के मद्देनजर बिहार की राजधानी पटना के डाक बंगला चौराहा पर सुरक्षाबल तैनात हुए।
Image Credit : ANI

इन देशों में शराब पीना है गुनाह

istock
Read Now