अमर उजाला
Tue, 28 December 2021
मायानगरी यानी मुंबई अपने दिलदार अंदाज के लिए जानी जाती है। इस बार भी नए साल का स्वागत मुंबई अनोखे अंदाज में करने को तैयार है।
बांद्रा के 1.5 किलोमीटर के दायरे में बांद्रा वंडरलैंड बनाया गया है। यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए बहुत कुछ मौजूद है।
बांद्रा वंडरलैंड में में अलग-अलग लाइटिंग थीम है। यहां बूट हाउस, झूले, एक इग्लू, सेंटा की सवारी से लेकर बहुत कुछ है। इस जगह को हाई बिम लाइट और लेजर लाइटिंग से भी सजाया गया है।
यहां आने वाले लोगों के लिए 31 जनवरी की रात एक सरप्राइज भी है। खास बात यह है कि यहां प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह सेटअप दो जनवरी तक रहेगा।
आईटीआर की आखिरी तारीख का इंतजार न करें