बदलेगी सेना की वर्दी, जानिए क्या होगा खास? अगले साल से भारतीय सेना की वर्दी बदल जाएगी। डिजिटल पैटर्न पर आधारित इस नई यूनिफॉर्म की पहली झलक 15 जनवरी (आर्मी डे परेड) को देखने को मिलेगी। कई देशों की सेनाओं की यूनिफॉर्म पर व्यापक विचार-विमर्श और विश्लेषण के बाद इस नई वर्दी को अंतिम रूप दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सेना की नई वर्दी अधिक टिकाऊ होने के साथ-साथ गर्मियों और सर्दियों दोनों में आरामदायक होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, सेना की इस नई वर्दी में कई ऐसे रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जो सेनाओं को छिपने में मदद करेंगे। पढ़ें देश दुनिया की तमाम खबरें.