ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कह चुके हैं अलविदा
कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं में अब तक सबसे ज्यादा सुर्खियां ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिली थीं। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय से मुख्यमंत्री पद को लेकर शुरू हुई टकराहट आखिरकार सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने पर जाकर खत्म हुई थी। वर्तमान में भाजपा में केंद्रीय मंत्री हैं।