अमर उजाला
Wed, 12 October 2022
20 दिन के भीतर दूसरी बार गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को बिहार पहुंचे। समाजवादी नेता लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर शाह उनकी जन्मस्थली गए।
शाह ने जेपी के गांव सिताब दियारा पहुंचकर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा को 4.72 करोड़ रुपये की लागत से केंद्र सरकार स्थापित कराया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंगलावर को ही नगालैंड के दौरे पर थे। यहां उन्होंने जेपी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
जदयू के एनडीए से अलग होने के बाद अमित शाह का पहला दौरा 23-24 सितंबर को सीमांचल में हुआ था। सीमांचल बिहार का वो इलाका है जहां मुस्लिम आबादी की बहुलता है।
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि भाजपा को इस इलाके में पटखनी मिलती रही है। अमित शाह इस दौरे से अपने कमजोर पक्ष को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।
इस मुस्लिम बहुल इलाके में जदयू और राजद की पकड़ रही है। दोनों के साथ आने के बाद इस इलाके में महागठबंधन को फायदा मिलने की उम्मीद है।
अमित शाह के इस दौरे से पहले 2011 में कोई भाजपा नेता जेपी के गांव पहुंचा था। तब उस वक्त के भाजपा अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी ने जेपी के गांव से चेतना यात्रा निकाली थी।
क्या है ’पास्ट लाइफ रिग्रेशन थैरेपी’ का राज?