गृहमंत्री शाह पत्नी सोनल सहित पहुंचे प्रधानमंत्री संग्रहालय

अमर उजाला

Mon, 23 May 2022

Image Credit : social media

पिछले माह 14 अप्रैल को तीन मूर्ति मार्ग पर स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया था। यहां अब तक प्रधानमंत्री के तौर पर जिन्होंने भी देश की कमान संभाली उनसे जुड़ी यादें यहां पर मौजूद हैं। 
 

Image Credit : social media

केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ सोमवार को दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय पहुंचे। यहां उन्होंने भारत के प्रधानमंत्रियों से जुड़ी यादों को देखा।
 

Image Credit : ANI

इस संग्रहालय में आजादी से बाद की देश की हर महत्वपूर्ण घटना की जानकारी रोचक और दिलचस्प अंदाज में मिलेगी। इसके अलावा अपने मनपसंद प्रधानमंत्री के साथ यहां तस्वीर भी ली जा सकती है। 
 

Image Credit : ANI

करीब ढाई साल में तैयार हुए इस म्यूजियम में 23 गैलरी बनाई गई हैं। न्यू एज मीडिया टेक्नलॉजी का इस्तेमाल इस म्यूजियम का अनुभव खास बनाता है। 
 

Image Credit : social media

इस म्यूजियम का एक कमरा लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्रियों द्वारा दिए गए भाषण के नाम है।
 

Image Credit : social media

एक दिन पहले ही गृहमंत्री की पत्नी सोनल शाह सपरिवार ताजमहल का दीदार कर वापिस आईं हैं। सोनल शाह उत्तर प्रदेश के आगरा शहर गई थीं जहां कड़ी सुरक्षा के बीच ताजमहल का दीदार किया।
 

Image Credit : social media

सोनल शाह और उनके परिजनों ने ताजमहल का दीदार करने के बाद आगरा के हुनर हाट का रुख किया। हुनर हाट पहुंचकर सोनल शाह ने कई स्टॉल्स का भ्रमण किया।
 

Image Credit : social media

ये हैं दुनिया की टॉप 5 शक्तिशाली मिलिट्री

istock
Read Now