अमर उजाला
Mon, 23 May 2022
पिछले माह 14 अप्रैल को तीन मूर्ति मार्ग पर स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन पीएम मोदी ने किया था। यहां अब तक प्रधानमंत्री के तौर पर जिन्होंने भी देश की कमान संभाली उनसे जुड़ी यादें यहां पर मौजूद हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ सोमवार को दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय पहुंचे। यहां उन्होंने भारत के प्रधानमंत्रियों से जुड़ी यादों को देखा।
इस संग्रहालय में आजादी से बाद की देश की हर महत्वपूर्ण घटना की जानकारी रोचक और दिलचस्प अंदाज में मिलेगी। इसके अलावा अपने मनपसंद प्रधानमंत्री के साथ यहां तस्वीर भी ली जा सकती है।
करीब ढाई साल में तैयार हुए इस म्यूजियम में 23 गैलरी बनाई गई हैं। न्यू एज मीडिया टेक्नलॉजी का इस्तेमाल इस म्यूजियम का अनुभव खास बनाता है।
इस म्यूजियम का एक कमरा लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्रियों द्वारा दिए गए भाषण के नाम है।
एक दिन पहले ही गृहमंत्री की पत्नी सोनल शाह सपरिवार ताजमहल का दीदार कर वापिस आईं हैं। सोनल शाह उत्तर प्रदेश के आगरा शहर गई थीं जहां कड़ी सुरक्षा के बीच ताजमहल का दीदार किया।
सोनल शाह और उनके परिजनों ने ताजमहल का दीदार करने के बाद आगरा के हुनर हाट का रुख किया। हुनर हाट पहुंचकर सोनल शाह ने कई स्टॉल्स का भ्रमण किया।
ये हैं दुनिया की टॉप 5 शक्तिशाली मिलिट्री