MP Samwad 2025: 'रामलला के दर्शन' को लेकर संवाद के मंच से बोलीं शिप्रा पाठक

अमर उजाला

Thu, 26 June 2025

Image Credit : Amar ujala
मध्य प्रदेश में पहली बार अमर उजाला संवाद आयोजित हुआ है, जिसमें वाटर वुमन के नाम से मशहूर शिप्रा पाठक शामिल हुईं
Image Credit : Amar ujala
संवाद में शिप्रा पाठक ने अपनी प्रेरणादायक यात्रा और प्रण के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अयोध्या से रामेश्वरम तक 4000 किलोमीटर लंबी पदयात्रा की है
Image Credit : Amar ujala
जिसका उद्देश्य केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल और वायु का अधिकार दिलाना भी है
Image Credit : Amar ujala
शिप्रा पाठक ने बताया कि उन्होंने प्रण लिया है कि जब तक वे अयोध्या के आसपास 5 लाख पेड़ नहीं लगा देतीं, तब तक राम लला के दर्शन नहीं करेंगी
Image Credit : @ShriRamTeerth एक्स
उनके लिए इस लंबी पदयात्रा का उद्देश्य केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल और वायु का अधिकार दिलाना भी है
Image Credit : Amar ujala
शिप्रा पाठक ने भावुक होकर कहा, जब हम कहते हैं कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की गई है, तो इसका मतलब है कि उनमें अब प्राण हैं। अगर हमने राम लला का मानवीकरण किया है, तो फिर हमें उनकी सांसों की भी चिंता करनी चाहिए
Image Credit : @ShriRamTeerth एक्स
शिप्रा पाठक ने बताया कि अब तक वे 3 लाख पेड़ अयोध्या के 50 किलोमीटर दायरे में लगा चुकी हैं और शेष 2 लाख पेड़ जल्द ही लगाए जाएंगे
Image Credit : Amar ujala
शिप्रा पाठक ने कहा, मैं चाहती हूं कि जब राम लला शाम को विहार के लिए निकलें तो उन्हें शुद्ध वायु मिले। यही मेरा संकल्प है और जब तक ये पूरा नहीं होगा, मैं दर्शन नहीं करूंगी


 
Image Credit : @ShriRamTeerth

तस्वीर में छिपा है केक, 8 सेकेंड में है खोजने का चैलेंज?

Adobe
Read Now