गुजरात चुनावों के बीच चर्चा में क्यों आईं अहमद पटेल की बेटी मुमताज कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज गुजरात चुनावों के बीच चर्चा में हैं मुमताज पटेल के बारे में अटकलें लग रही हैं कि क्या वे लोकसभा चुनावों से सियासी मैदान में उतरेंगी दरअसल, मुमताज पटेल ने आज गुजरात विधानसभा के पहले चरण में वोट डाला मुमताज ने भरूच जिले के अलंकेश्वर में मतदान किया मुमताज ने इस दौरान अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बड़े संकेत दिए मुमताज पटेल ने अपना वोट डालने के बाद कहा कि हम बदलाव की वकालत कर रहे हैं राजनीति में एंट्री पर मुमताज ने कहा मैं पहले जनता के बीच जाऊंगी उनकी समस्याओं को समझूंगी, उसके बाद मैदान में आऊंगी NATIONAL