अग्निपथ योजना पर बिहार से लेकर यूपी तक बवाल

अमर उजाला

Thu, 16 June 2022

Image Credit : Social media
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। 
Image Credit : Social media
 दिल्ली, यूपी, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, और उत्तराखंड में युवा प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर आए हैं।
Image Credit : Social media
विरोध का सबसे ज्यादा असर बिहार में देखा जा रहा है। यहां कई जगह युवा रेलवे ट्रैक पर भी उतरे हैं और ट्रेनों की आवाजाही को रोक दिया है। 
Image Credit : Social media
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भर्ती पहले की तरह की जाए, टूर ऑफ ड्यूटी (टीओडी) को वापस लिया जाए और परीक्षा पहले की तरह आयोजित की जाए। कोई भी सेना में सिर्फ 4 साल के लिए नहीं जाएगा।
Image Credit : Social media
अग्निपथ योजना को लेकर आक्रोश इतना भड़क गया कि युवाओं ने बिहार के कैमूर में एक ट्रेन में आग लगा दी है।
Image Credit : Social media
अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने नवादा के भाजपा विधायक अरुणा देवी के वाहन पर पथराव कर दिया। जिसमें विधायक समेत पांच लोग घायल हो गए।ये सभी अदालत की ओर जा रहे थे।
Image Credit : Social media

जॉब छोड़कर गधी का दूध बेच रहा इंजीनियर

ANI
Read Now