अमर उजाला
Tue, 14 June 2022
केंद्र सरकार ने सेना की भर्ती में बड़ा बदलाव किया है। रक्षा मंत्रालय की ओर से 'अग्निपथ भर्ती योजना' लॉन्च की गई है।
इस योजना के तहत चार साल के लिए अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। साढ़े 17 से 21 साल के युवाओं इसके तहत भर्ती होगी।
चार साल बाद 75 फीसदी सैनिकों को ड्यूटी से मुक्त कर दिया जाएगा और उन्हें आगे के रोजगार के लिए सशस्त्र बलों से सहायता मिलेगी।
केवल 25 फीसदी जवानों को चार साल बाद भी मौका मिलेगा। हालांकि यह तभी संभव होगा जब उस समय सेना की भर्तियां निकली हों।
अग्निवीरों को पहले साल प्रति माह 30 हजार, दूसरे साल 33 हजार, तीसरे साल 36 हजार तो चौथे साल 40 हजार वेतन मिलेगा।
चार साल के बाद अग्निवीरों को 11.71 लाख का सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा, जो एकमुश्त होगा और पूरी राशि कर मुक्त होगी।
योजना के तहत इस साल 46 हजार अग्निवीरों की सेना में भर्ती की जानी है।
राष्ट्रपति पद के लिए ये हो सकते हैं विपक्ष के उम्मीदवार