केरल तट के पास डूबा 184 मीटर लंबा लाइबेरियाई मालवाहक जहाज

अमर उजाला

Sun, 25 May 2025

Image Credit : Ani
केरल तट से करीब 38 नॉटिकल मील दूर समुद्र में समुद्री ईंधन लेकर जा रहा लाइबेरिया का एक कंटेनर जहाज 24 मई की सुबह एमएससी ईएलएसए 3 तेजी से झुका और पलटने के बाद डूब गया

 
Image Credit : Ani
जहाज पर मौजूद 640 कंटेनरों में से 13 में खतरनाक सामान था, जबकि कैल्शियम कार्बाइड वाले 12 कंटेनर मौजूद थे
Image Credit : Ani
भारतीय तटरक्षक बल ने सुबह 8:30 बजे जहाज पर बचे हुए तीन क्रू सदस्यों को आईएनएस सुजाता के जरिये बचा लिया, सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं
Image Credit : Ani
बता दें की जहाज के टैंकों में 84.44 मीट्रिक टन डीजल और 367.1 मीट्रिक टन फर्नेस ऑयल था
Image Credit : Ani
इससे पहले जहाज पर सवार 24 क्रू सदस्यों में से 21 को बचा लिया गया था। वहीं तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना के जहाज इलाके में अपनी स्थिति बनाए हुए हैं
Image Credit : Ani
जहाज के 24 सदस्यीय चालक दल में एक रूसी (मास्टर), 20 फिलिपिनो, दो यूक्रेनी और एक जॉर्जियाई नागरिक शामिल हैं
Image Credit : Ani
केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से यह भी आग्रह किया है कि अगर उन्हें किनारे पर कोई कंटेनर या तेल दिखाई दे तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें
Image Credit : Ani

नीति आयोग बैठक में विपक्षी मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की मुलाकात

Pti
Read Now