इन जोक्स को पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी डॉक्टर- चश्मा किसके लिए बनवाना है? बंता- टीचर के लिए। डॉक्टर- पर क्यों? बंता- क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं। मास्टर जी- गजल और भाषण में क्या अंतर होता है...? छात्र- पराई स्त्री का हर शब्द गजल होता है और बीवी का हर शब्द भाषण... टीचर- जलेबी फीमेल क्यों है? छात्र- क्योंकि वो टूट जाएगी, लेकिन कभी सीधी नहीं होगी। टीचर A B C सुनाओ… चिंटू- A B C टीचर- और सुनाओ.. चिंटू- और सब बढ़िया, आप सुनाओ। टीचर बच्चों से- कोई ऐसा वाक्य सुनाओ जिसमें हिंदी, उर्दू, पंजाबी और अंग्रेजी का प्रयोग हो संजू- इश्क दी गली विच No Entry। टीचर बेहोश। एक लड़का भागते हुए लड़की के पास आया और बोला- मैं तुमसे दोस्ती करना चाहता हूं... लड़की- तो हमारी दुश्मनी कब थी भैया? लड़का बेहोश Humour