इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
अमर उजाला
Mon, 8 January 2024
Image Credit : istock
पत्नी- प्लीज इस बार मेरे बर्थडे पर मुझे एप्पल या ब्लैकबेरी दिला देना
पति- अरे तू ककड़ी और खीरा खा, सीजन इसी का चल रहा है
Image Credit : istock
पत्रकार- 80 साल की उम्र में भी आप बीवी को डार्लिंग कहते हैं। इस प्यार का राज क्या है
बूढ़ा व्यक्ति- बेटे 20 साल पहले इनका नाम भूल गया था ,पूछने की हिम्मत नहीं हुई ,इसलिए डार्लिंग कहता हूं
Image Credit : istock
कल पिंकी ने पड़ोसन से मिक्सी मांगी
पड़ोसन- यहीं आकर यूज कर लो
दूसरे दिन उसी पड़ोसन ने पिंकी से कहा, जरा अपनी झाड़ू दे दो...
पिंकी- तुम यहीं आकर यूज कर लो
Image Credit : istock
टीचर- भारतीय परिवार के सदस्य एक दूसरे को प्यार करते हैं ,इसका कोई उदाहरण दो
छात्र- परिवार में बीमार एक होता है और खिचड़ी पूरा घर खाता है
Image Credit : istock
पिताजी- बेटा, जरा मेरे जूते लाना...!
बेटा- पिताजी, जूता एक लाना है या दोनों...?
पिताजी- पहले तो दोनों की जरूरत थी, अब तो तू एक ही लेकर आ...!
Image Credit : istock
ट्रैफिक पुलिस- चालान काटना पड़ेगा, बताइए नाम बताइए...
युवक- याज्ञ्यल्कवल्क्यदास रामानुक्नस्मीजणचार्य ययुत्सु
ट्रैफिक पुलिस- अब की बार छोड़ रहा हूं, फिर कभी सिग्नल तोड़ना नहीं...