इन धमाकेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

अमर उजाला

Mon, 1 January 2024

Image Credit : istock
पत्नी- सूजी के हलवे में चीनी कम है 
पति - लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने 
पत्नी- अच्छा, उपमा में फिर नमक ज्यादा है 
पति बेहोश।
 
Image Credit : istock
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था। 
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी? 
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता है क्या?
 
Image Credit : istock
डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी।
पप्पू- क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास? 
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो। 
 
Image Credit : istock
चिंटू- की गाड़ी कीचड़ में फंस गई
पिंटू- क्या हुआ चिंटू?
चिंटू- गाड़ी फंस गई यार अब इंतजार कर रहा हूं।
पिंटू- किसका?
चिंटू- निरमा वाली तीन औरतों का।
 
Image Credit : istock
टीचर- न्यूटन का नियम बताओ।
स्टूडेंट- सर पूरी लाइन तो याद नहीं, लास्ट की याद है।
टीचर- चलो लास्ट की ही सुनाओ।
स्टूडेंट- .......और इसे ही न्यूटन का नियम कहते हैं।
Image Credit : istock
महिला- सही रेट लगाओ भईया... हम हमेशा इसी दुकान से सामान लेते हैं...
दुकानदार- भगवान से डरो बहनजी, हमारी दुकान की तो कल ही ओपनिंग हुई है।
Image Credit : istock

इन जोक्स को पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

istock
Read Now