इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

अमर उजाला

Mon, 29 January 2024

Image Credit : istock

सास (दामाद से)- आप काम क्या करते हैं?
दामाद- जी मैं पायलट हूं...!
सास- अच्छा कौन-सी एयरलाइन्स में पायलट हैं?
दामाद- अरे मैं वो शादियों में ड्रोन उड़ाता हूं...
 

Image Credit : istock

सेल्समैन- सर, कॉकरोच के लिए पाउडर लेंगे क्या?
बंटू- नहीं, हम कॉकरोच को इतना लाड-प्यार नहीं करते!
आज पाउडर लगा देंगे, तो कल परफ्यूम मांगेगा...!!
 

Image Credit : istock

टीचर- शाहजहां कौन था?
सोनू- वह एक मजदूर था।
टीचर- कैसे?
सोनू- आपने ही तो कहा था कि शाहजहां ने कई इमारतों का निर्माण किया था...
 

Image Credit : istock

संता- कल तुम किटी पार्टी में क्यों नहीं आईं?
पिंकी- यार कल मेरी BMW नहीं आई थी।
संता- BMW? वाह, तेरे पास इतनी महंगी गाड़ी है।
पिंकी- नहीं रे...Bartan Majne Wali (बर्तन मांजने वाली)।
 

Image Credit : istock

टीचर- इतने दिन कहां थे?
रमेश- बर्ड फ्लू हो गया था।
टीचर- पर यह तो बर्ड में होता है... इंसानों में नहीं
रमेश (गुस्से में)- इंसान समझा ही कहां है आपने, रोज तो मुर्गा बना देते हो...
 

Image Credit : istock

ट्रेन में लिखा था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री होशियार।
उसी ट्रेन में चिंटू भी जा रहा था। 
उसने ये लाइन पढ़ी और बोला- वाह, जो टिकट न खरीदें वो होशियार
हमने जो खरीद के रखी है तो हम बेवकूफ हैं क्या?

Image Credit : istock

इन वायरल जोक्स को पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

istock
Read Now