छात्र ने बताया जलेबी फीमेल क्यों है, पढ़िए मजेदार चुटकुले टीचर- जलेबी फीमेल क्यों है? छात्र- क्योंकि वो टूट जाएगी, लेकिन कभी सीधी नहीं होगी। टीचर A B C सुनाओ… चिंटू- A B C टीचर- और सुनाओ.. चिंटू- और सब बढ़िया, आप सुनाओ। दूल्हा- क्या अब मैं घूंघट उठाकर चेहरा देख लूं? दुल्हन- हां... लेकिन देखकर डिलीट कर देना। टीचर- भैंस पूंछ क्यों हिलाती है? संता- क्योंकि पूंछ में इतनी ताकत नहीं होती कि वो भैंस को हिला सके। लड़का- यार तुम लड़कियां इतनी सुंदर कैसे होती हो? लड़की- दरअसल, भगवान ने हमें अपने हाथों से बनाया था। लड़का- अरे, जैसे हमें तो नेट से डाउनलोड किया है। टीचर- यह सदाचार क्या होता है...? पप्पू - जैसे आम का अचार होता है, वैसे ही सादा आचार होता है...! टीचर- बेहोश होकर गिर पड़ी। Humour