जब संता ने हवलदार की जेब में जला दी माचिस, पढ़िए वायरल जोक्स

अमर उजाला

Tue, 9 January 2024

Image Credit : istock

डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।
सोनू- पहले तो बहुत रोया, फिर आसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है...?
 

Image Credit : istock

दामाद पहली बार ससुराल गया, 
सास और दामाद की बातचीत सास से दामाद बोला- आपके गांव में सबसे विवादित चीज क्या है? 
सास- एक ही चीज विवादित थी वो भी आप ले गए दामाद जी
 

Image Credit : istock

रद्दी वाला- साहब... पेपर है तो दे दीजिए।
साहब- मेमसाहब नहीं है, मायके गई है... कल आना।
रद्दी वाला- अच्छा फिर खाली बोतलें ही दे दीजिए।

Image Credit : istock

पापा- बेटा, अमेरिका में 15 साल के बच्चे भी अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं...! 
पप्पू- लेकिन पापा, भारत में तो एक साल का बच्चा भागने भी लगता है...!
 

Image Credit : istock

जज- तुमने हवलदार की जेब में माचिस क्यों जलाई? 
संता- सर, हवालदार साहब ने कहा था, जमानत चाहिए, तो जेब गर्म कर, मैंने माचिस जला दी।
 

Image Credit : istock

पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था...!
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में... आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में' 
रसोई में से बीवी की आवाज आई -घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...!

Image Credit : istock

इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

istock
Read Now