जब संता ने लड़की से मांगा नंबर, पढ़िए मजेदार चुटकुले बंता ने संता से पूछा- अच्छा बताओ अधूरे सपने पूरे करने के लिए हमें क्या करना चाहिए? संता- आसान है यार, फिर से सो जाना चाहिए। लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? लड़की- इधर-उधर कहां लिखते हो सच्चा प्यार है तो पॉपर्टी के पेपर्स पर लिखो सीधी बात, नो बकवास। संता- अपना नंबर बताओ? लड़की- सॉरी मेरा बॉयफ्रेंड है. संता- बेटा रोल नंबर बताओ, रोल नंबर। पिता- बेटा छोड़ दे ये फेसबुक, ये तुझे रोटी नहीं देने वाली... लड़का- पर पापा, मुझे तो रोटी नहीं, रोटी बनाने वाली चाहिए...!! पति- मेरी लॉटरी लग जाये तो क्या करोगी...? पत्नी- आधा पैसा लेकर हमेशा के लिए मायके चली जाऊंगी...! पति- 100 रुपये की लगी है, ये ले 50 और निकल जा...! एक पेट्रोल पंप पर मजेदार बोर्ड लगा था, जिसपर लिखा था- कृपया यहां धू्म्रपान न करें, आपकी जिंदगी की कोई कीमत हो न हो, पेट्रोल की कीमत बहुत है...! Humour