जब संता ने बंता को बताया शादी का मतलब, पढ़िए वायरल जोक्स
अमर उजाला
Wed, 3 January 2024
Image Credit : istock
एक बार एक लड़की भगवान से मन्नत मांगी...
हे भगवान किसी समझदार लड़के को मेरा बॉयफ्रेंड बना दो
भगवान बोले- अगर समझदार होगा तो वो इन सब लफड़ो में पड़ेगा ही नहीं जा बेटी घर जा
Image Credit : istock
एक दर्जी बस में चढ़ा,
उसके पास फोन आया, उसने फोन उठाया और बोला...
तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा,
इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई
Image Credit : istock
संता- झगड़ते वक्त बीवी का मन कैसे भटकाना चाहिए, पता है
बंता- नहीं, तुम ही बताओ
संता- सिर्फ इतना बोलो- 'सुंदर हो तो कुछ भी बोलोगी क्या...?' ये 100 फीसदी काम करता है...
Image Credit : istock
संता- यार ये शादी का क्या मतलब होता है
बंता- धूमधाम से खुद की सुपारी देना
Image Credit : istock
टीचर- संजू यमुना नदी कहां बहती है
संजू- जमीन पर
टीचर- नक्शे में बताओं कहां बहती है
संजू- नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा
Image Credit : istock
टीचर- पिंटू, 'सांप की दुम पर पैर रखना' मुहावरे का अर्थ बताओ
पिंटू- पत्नी को मायके जाने से रोकना
टीचर पिंटू के इतने गहरे ज्ञान से हैरान हैं
Image Credit : istock
लड़के-लड़की की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए वायरल चुटकुले