जब पप्पू ने बताया किसे कहते हैं चैलेंज, पढ़िए मजेदार चुटकुले

अमर उजाला

Fri, 9 February 2024

Image Credit : istock
संता- मेरी बीवी इतना मज़ाक करती है कि क्या बताऊं।
बंता- कैसे ?
संता- कल मैंने उसकी आंखों पर हाथ रख कर पूछा
मैं कौन? तो वो बोली दूध वाला।
 
Image Credit : istock
संता (पेट्रॉल पंप पर)- अरे भाई, जरा एक रुपए का कार में डीजल डाल दो... 
सेल्समैन- भाई , इतना डीजल डलवाकर जाना कहां है ? 
संता- अरे यार, कहीं नहीं जाना हम तो ऐसे ही पैसे उड़ाते रहते हैं..!
 
Image Credit : istock
डॉक्टर मरीज से- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे?
मरीज- साहब मैं तो बहुत गरीब आदमी हूं कब्र खोदता हूं......
आपकी फ्री में खोद दूंगा।

 
Image Credit : istock
दामाद- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा।
सास- ऐसा क्यों? 
दामाद - मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं। रोज कहते हैं कि ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं। 
 
Image Credit : istock
परीक्षा में सवाल आया था.... चैलेंज किसे कहते हैं...? 
पप्पू ने पूरा पेपर खाली छोड़ दिया और आखिरी पेज पर लिखा- 
अगर हिम्मत है तो पास करके दिखाओ...! 
 
Image Credit : istock
पत्नी ने पति को तमाचा मार दिया... 
पति तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की...? 
पत्नी बोली - तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी.
Image Credit : istock

नौकरानी-मालकिन की बातें सुनकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी, पढ़िए वायरल जोक्स

istock
Read Now