अमर उजाला
Wed, 13 April 2022
बहू अपने ससुर से- बाबू जी इलायची खत्म हो गई है, आप आते हुए ले आएंगे?
ससुर- बेटा इलायची तुम्हारी सास का नाम है, हमारे घर में बड़ों का नाम नहीं लिया जाता
बहू- जी ठीक है मैं आगे से ध्यान रखूंगी…
अगली बार…
बहू- पिता जी मां जी खत्म हो गई हैं, बाज़ार से लेते आना
पति-पत्नी एक ही प्लेट में गोलगप्पे खा रहे थे.
एक दूसरे की आंखों में देखकर पत्नी ने रोमांटिक होकर पूछा- ऐसे क्या देख रहे हो जी?
पति: थोड़ा आराम से खा, मेरी बारी ही नहीं आ रही.
लड़कियां 300 की सेंडल खरीद कर पूरे घर मे कहती फिरती हैं कि शॉपिंग करके आ रही हूं.
लड़के 1000 की दारु पीकर आते हैं और चुपचाप सो जाते हैं.
शक्की पत्नी का शक दूर करने के लिए पति ने दाढ़ी रख ली,
पूजा, पाठ करने लगा और गीता, रामायण भी पढ़ने लगा.
सारे ग़लत काम छोड़ दिये और प्रभु की भक्ति में लग गया.
अब पत्नी फ़ोन पर अपने पति के बारे में सहेली को बता रही थी
पति अब स्वर्ग की अप्सराओं के चक्कर में लगा हुआ है.
रमेश- तुम ऑपरेशन कराए बिना ही हॉस्पिटल से क्यों भाग गए?
सुरेश- नर्स बार-बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा.. ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है!
रमेश- तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है? सही तो कह रही थी नर्स
सुरेश- अरे... वो मुझसे नहीं डॉक्टर से कह रही थी
JOKES : अरेंज मैरिज और लव मैरिज में अंतर