पंडित जी: बताओ विवाह क्या है?
पप्पू: पंडितजी विवाह एक ऐसा गठबंधन है, जिसमें दो लोग मिलकर उन समस्याओं को
सुलझाने का जीवन भर प्रयास करते हैं, जो पहले कभी थीं ही नहीं।
Image Credit : istock
भिखारी: क्या बात है साहब? पहले आप मुझे 100 रुपये देते थे फिर 50 और अब बस 25 रुपये ही देने लगे हैं?
चंटू: पहले मैं कुंवारा था, फिर मेरी शादी हो गई और अब एक बच्चा हो गया है।
भिखारी: वाह साहब वाह! बहुत अच्छे, पूरे परिवार को मेरे पैसों से ऐश करा रहे हैं?
Image Credit : ISTOCK
मास्टर जी: इस मुहावरे का अर्थ बताओ, सांप की दुम पर पैर रखना
स्टूडेंट: पत्नी को मायके जाने से रोकना
अब मास्टर जी ये नहीं समझ पा रहे कि बच्चे को बाहर निकालूं या क्लास को मॉनिटर बनाऊं
Image Credit : istock
अमीर आदमी: मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, नौकर है, फार्महाउस है, तेरे पास क्या है?
गरीब आदमी: मेरे पास एक बेटा है, जिसकी गर्ल-फ्रेंड तेरी बेटी है.
Image Credit : pexels
टीचर-बंटू से: अच्छा ये बताओ कि दुनिया में कितने देश हैं?
बंटू: अरे मैम आप भी ये कैसी बात कर रही हैं
दुनिया में तो बस एक ही देश है, हमारा देश भारत। बाकी तो सब विदेश हैं न.