JOKES : अरेंज मैरिज और लव मैरिज में अंतर

अमर उजाला

Tue, 12 April 2022

Image Credit : istock
पति: आज खाना सासू मां ने बनाया है क्या?
पत्नी: वाह, तुमने कैसे पहचान लिया?
पति: जब तुम बनाती हो तो काले बाल निकलते हैं...आज सफ़ेद बाल निकला है
Image Credit : istock

मोनू भगवान से - भगवान आपकी कृपा से मुझे रास्ते पर 1000 रुपये मिल जाएं,
तो मैं पक्का आपके चरणों में 500 रुपये चढ़ा दूंगा.
कुछ दूर जाने पर मोनू को 500 रुपये का नोट मिला.
मोनू - प्रभु आपको इतना भी भरोसा न था जो अपना हिस्सा पहले ही काट लिया.

Image Credit : ISTOCK

बीवी: जी अरैंज मैरिज और लव मैरिज में अंतर बताइए?
पति: देख भाग्यवान, अरैंज मैरिज का मतलब होता है “बिका हुआ माल वापस नहीं होगा” और लव मैरिज का मतलब होता है “पहले इस्तेमाल करें फिर विश्वास करें”
Image Credit : pexels

टीचर- लड़कियां अगर पराया धन होती हैं तो लड़के क्या होते हैं?
सोनू- सर लड़के चोर होते हैं
टीचर- वह कैसे? क्योंकि चोरों की नजर हमेशा पराए धन पर होती है.

Image Credit : istock

राजू और मोहन दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे
अध्यापिका- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?
राजू- मैडम फिर आप कहोगे कि नकल मारी है, इसीलिए.

Image Credit : istock

डॉक्टर- शराब का नशा आहिस्ता-आहिस्ता इंसान को मार देता है...
नशेड़ी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया- तो डॉक्टर साहब मुझे कौन सा मरने की जल्दी है.

Image Credit : istock

मजेदार चुटकुले सुनने के लिए गुदगुदी पर क्लिक करें

Image Credit : istock

JOKES : राजू  ने क्यों तोड़ी फूल की जगह डाली

istock
Read Now