इन वायरल जोक्स को पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी आज आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट दुकानदार- कैसा सूट दिखाऊं? महिला- पड़ोसन तड़प-तड़पकर दम तोड़ दे ऐसा। राजू साइकिल से जा रहा था। अचानक एक लड़की से भिड़ गया। लड़की- घंटी नहीं मार सकता था। राजू- अबे मैंने पूरी साइकिल मार दी अब क्या घंटी अलग से मारूं। चाहे कितनी भी अंग्रेजी सीख लो… लेकिन, अगर कुत्ता पीछे पड़ जाए तो “हट्ट-हट्ट” ही चिल्लाना पड़ेगा… टीचर- तुमने कभी कोई नेक काम किया है? टंपू- हां सर... एक बुजुर्ग आराम से घर जा रहे थे.. मैंने कुत्ता पीछे लगा दिया…जल्दी पहुंच गए! एक बार टिल्लू डॉक्टर के पास गया डॉक्टर - कौन सा ग्रुप है आपका? टिल्लू- जी नादान परिंदे डॉक्टर - ब्लड ग्रुप पूछ रहा हूं, 'व्हाटसएप के कीड़े'। Humour