जब पत्नी को पति ले गया लॉन्ग ड्राइव पर, पढ़िए मजेदार चुटकुले
अमर उजाला
Tue, 6 February 2024
Image Credit : istock
संता- दुनिया का सबसे बड़ा त्योहार कौन सा है?
बंता- घरवाली
संता- मतलब?
बंता- और क्या, हफ्ते में 3-4 बार तो मनाना ही पड़ता है।
Image Credit : istock
एक अंकल ने सोनू से पूछा - पढ़ाई कैसी चल रही है...?
सोनू ने जवाब दिया - अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं,
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं,
चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं...!
Image Credit : istock
पति- चलो बात खत्म करो, गलतफहमी को आग लगा देते हैं।
पत्नी- ठीक है... यह लो माचिस। मैं पड़ोसन को बुलाकर लाती हूं।
Image Credit : istock
पति- मुझे समझदार औरत से शादी करनी चाहिए थी
पत्नी- समझदार औरत तुमसे कभी शादी नहीं कर सकती।
पति- मुझे बस यही साबित करना था।
Image Credit : istock
पत्नी- हम कहां जा रहे हैं?
पति- लॉन्ग ड्राइव पर...
पत्नी- तुमने मुझे पहले क्यों नहीं बताया?
पति- मुझे भी अभी-अभी पता चला... जब ब्रेक फेल हो गए।
Image Credit : istock
टीचर- 15 फलों के नाम बताओ
संता- आम, केला, अमरूद
टीचर - शाबाश, 12 और फलों के नाम बताओ
संता- एक दर्जन केले।