सीला से जीजा ने क्यों कहा अगले जन्म में बनूंगा छिपकली, पढ़िए मजेदार चुटकुले पत्नी- अगर मैं आपको छोड़कर चली गई, तो तुम क्या करोगे? पति- मैं तो पागल हो जाऊंगा। पत्नी- मतलब दूसरी शादी तो नहीं करोगे? पति- पागल कुछ भी कर सकता है। साली- जीजा अगले जन्म में क्या बनोगे? जीजा- जी छिपकली बनूंगा। साली- वो क्यों? जीजा- क्योंकि आपकी बहन सिर्फ छिपकली से ही डरती है बॉयफ्रेंड- जानू कहां गायब थी 3 घंटे से? गर्लफ्रेंड- मॉल गई थी बेबी, शॉपिंग करने। बॉयफ्रेंड- अच्छा जानू, क्या-क्या लिया? गर्लफ्रेंड- बेबी, एक हेयर बैंड और 45 सेल्फी...! पति और पत्नी का जोरदार झगड़ा हो रहा था... पति गुस्से से बोला- तेरी जैसी 50 मिलेंगी। पत्नी हंस कर बोली- अभी भी मेरी जैसी ही चाहिए...! पप्पू- जीवन में कौन सी दो चीजें कभी काम नहीं आती हैं। गप्पू- दसवीं कक्षा की मोहब्बत और ग्यारहवीं कक्षा की मार्कशीट कभी काम नहीं आती। चिंटू- मेरी बीवी इतना मज़ाक करती है कि क्या बताऊं। पिंटू- कैसे ? चिंटू- कल मैंने उसकी आंखों पर हाथ रख कर पूछा मैं कौन? तो वो बोली दूध वाला। Humour