इन वायरल जोक्स को पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

अमर उजाला

Sat, 6 January 2024

Image Credit : istock
ट्रेन में दो यात्री पहला- व्हाट्सएप इंसान को हमेशा आगे बढ़ाता है।
दूसरा- वो कैसे?
पहला- अब मुझे ही देखिए, दो स्टेशन पीछे उतरना था, लेकिन मैं तो आगे आ गया।
 
Image Credit : istock
भिखारी- भाई एक रुपया दे दो, तीन दिन से भूखा हूं...
राहगीर- तीन दिन से भूखा है तो एक रुपये का क्या करेगा?
भिखारी- वजन देखना है कि कितना घटा है।
 
Image Credit : istock
लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं, पर तुम नहीं बदले।
लड़का- वो कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो।
 
Image Credit : istock
बॉस के जोक पर पूरी टीम हंसने लगी लेकिन संता नहीं हंसा।
बॉस- तुम्हें मेरा जोक समझ में नहीं आया क्या?
संता- सर, मेरा दूसरी कंपनी में सेलेक्शन हो गया है।
 
Image Credit : istock
मास्टर जी- भैंस पूछ क्यों हिलाती है...?
छात्र- क्योंकि पूंछ में इतनी ताकत नहीं होती कि भैंस को हिला सके...!
 
Image Credit : istock
सोहन आज मेरे पास इतने पैसे हैं कि मैं
मोहन - बीच में ही कितने पैसे हैं!
सोहन इतने कि तीन चार बिस्कुट के पैकेट खरीद सकता हूं
Image Credit : istock

छात्र ने बताया जलेबी फीमेल क्यों है, पढ़िए मजेदार चुटकुले

istock
Read Now