अमर उजाला
Mon, 4 July 2022
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुल्लू जिले के सैंज के शैंशर में एक निजी बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क से नीचे खाई में गिर गई।
हादसे का कारण सड़क धंसना बताया जा रहा है। रविवार रात को हुई बारिश के कारण हादसे वाली जगह में हल्का भूस्खलन हुआ था।
मलबा रोड पर आ गया था। सुबह जब बस कुल्लू की तरफ आ रही थी तो सड़क अचानक धंसने से नीचे जा गिरी।
हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री मोदी, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, नीतिन गडकरी, जयराम ठाकुर, जेपी नड्डा समेत अन्य नेताओं ने शोक प्रकट किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल्लू बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल्लू बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की घोषणा की है।
अमरनाथ यात्रा: ताक पर बैठे आतंकी, उत्साह में श्रद्धालु