देवता का फैसला: सबसे पुराने लोकतंत्र वाले गांव में शराब पीने और बेचने पर लगी पाबंदी

अमर उजाला

Wed, 15 December 2021

Image Credit : amar ujala

यहां पर अब कोई व्यक्ति शराब नहीं बेच पाएगा। अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो उसे 10 हजार रुपये जुर्माना देना होगा। इसका हुक्का पानी भी बंद कर दिया जाएगा।

Image Credit : amar ujala

यहां के लोग मछली और मुर्गे का मांस नहीं खा सकेंगे। अंडे पर भी देवता ने प्रतिबंध लगा दिया है। देवता के आदेश पर पंचायत ने इस फैसले को तुरंत लागू कर दिया है।
Image Credit : amar ujala

पंचायत ने गांव के बाहर एक बोर्ड भी लगा दिया है। इसमें लिखा गया है कि अगर कोई व्यक्ति देवता के स्थान को छूता है तो उसे भी 3500 रुपये जुर्माना चुकाना होगा।
Image Credit : amar ujala


मलाणा गांव, हिमाचल प्रदेश

13 वर्षों में मलाणा गांव में दो भीषण अग्निकांड हुए हैं। इसमें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। हाल ही में हुए अग्निकांड में लगभग 150 लोग बेघर हुए हैं।

Image Credit : amar ujala

देवता ने कहा कि शराब की बढ़ती लत से देव स्थल की पवित्रता भंग हो रही है। पहले नियमों का पालन होता रहा है। वर्तमान में देव नियम टूटने लगे हैं। देवता के नियमों को याद नहीं रखा जा रहा है। 

Image Credit : देवता जमलू का मंदिर।

पंचायत के पूर्व प्रधान भागी राम ने कहा कि हम सदियों से देवता के आदेश का पालन करते आए हैं। देव आदेश सर्वोपरि हैं। 
Image Credit : amar ujala

श्रीनगर के जेवन में पुलिस बस पर गोलीबारी में तीन जवान शहीद, 14 घायल

अमर उजाला
Read Now