अमर उजाला
Mon, 4 December 2023
हरियाणा के रोहतक के अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालकनाथ राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में बने हुए हैं। बाबा मस्तनाथ विवि की कार्यवाहक उप कुलाधिकपति डॉक्टर अंजना राव से अमर उजाला ने बातचीत की और विवि के कुलाधिपति एवं मठ के गद्दीनशीन महंत बाबा बालकनाथ की दिनचर्या के बारे में जाना।
बचपन से ही था मंदिर व गुरुओं के पास जाने का शौक
कुलाधिपति डॉक्टर अंजना राव ने बताया कि महंत बालकनाथ के पिता किसान हैं। वे दो भाई हैं, महंत बालकनाथ बड़े हैं। बचपन से ही उनको मंदिर व गुरुओं के पास जाने का शौक रहा है।
हर रोज रात ढाई बजे करते हैं आरती
उनको आध्यात्मिक, शैक्षणिक व सामाजिक जीवन में तालमेल बनाकर चलना होता है। हर रोज रात ढ़ाई बजे से मठ में आरती शुरू हो जाती है। रात को चाहे महंत बालकनाथ कितनी भी देरी से आए हो, लेकिन समय पर उठकर आरती करते हैं। इसके बाद विवि के कामकाज का ब्यौरा लेते हैं।
मठ में आ चुके हैं अमित शाह से लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
मस्तनाथ मठ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तक आ चुके हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तो लगातार आते रहे हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, बाबा रामदेव, जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य अवधेशानंद संत समाज के लोग अक्तूबर माह में मठ में आए थे।
समधी-समधन में हुई लड़ाई, चाचा ने भतीजी से तेज दौड़ लगाई