22 लाख की नौकरी छोड़ की तैयारी, UPSC में पाई 28वीं रैंक
अमर उजाला
Tue, 23 May 2023
Image Credit : कर्मवीर, संवााद
हरियाणा के जींद के गांव गोसाई खेड़ा की बेटी अंकिता पंवार ने 22 लाख सालाना की नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी की। अब यूपीएससी में 28वीं रैंक हासिल की है। अंकिता के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया।
Image Credit : कर्मवीर, संवाद
गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है। अंकिता के पिता भूप सिंह पंवार ने बताया कि बेटी का शुरू से ही लक्ष्य था कि वह पढ़-लिखकर आमजन की सेवा करे और देश के विकास में भागीदार बने।
Image Credit : कर्मवीर, संवाद
अंकिता के पिता ने बताया कि अंकिता ने चंडीगढ़ में सीबीएससी से 12वीं में 97.6 अंक लेकर टॉप किया था। उसने रुड़की आईआईटी से बीटेक की और कैंपस प्लेसमेंट से बेंगलूरू में ओरकल इंडिया लिमिटेड में 22 लाख का पैकेज मिला।
Image Credit : कर्मवीर, संवाद
अंकिता ने को लगा कि वह कंपनी में काम करके अपना व परिवार का पेट तो पाल सकती है, लेकिन आमजन से दूर हो गई है। इसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी और यूपीएससी की तैयारी शुरू की।
Image Credit : कर्मवीर, संवाद
अंकिता पंवार ने बताया कि उसका बचपन से ही यूपीएससी करने का लक्ष्य था। उसने इसी लक्ष्य को लेकर तैयारी की थी। यूपीएससी में जाने के लिए ही उसने खुली आंखों से सपना देखा। अब वह लोगों की सेवा करेगी।
Image Credit : कर्मवीर, संवाद
अंकिता ने 2017 में ओरेकल इंडिया लिमिटेड में इंजीनियर के रूप में कार्य किया। दो साल बाद नौकरी छोड़ दी। 2021 में अंकिता की यूपीएससी में 321वीं रैंक आई, अंकिता ने मेहनत नहीं छोड़ी और अब 28वीं रैंक हासिल की।
Image Credit : कर्मवीर, संवाद
अंकिता के परिवार में एक बहन, एक भाई और माता-पिता हैं। अंकिता की बड़ी बहन मुंबई में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर हैं तो भाई सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। पिता साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट से रिटायर्ड हैं, माता गृहिणी हैं।