गोरखपुर वासियों का राममढ़ताल मुंबई के जुहू चौपाटी से कम नहीं गोरखपुर शहर के दक्षिण-पूर्वी छोर पर 1700 एकड़ क्षेत्र में फैला रामगढ़ताल प्रकृति की अनुपम भेंट है। ईसा पूर्व छठी शताब्दी में गोरखपुर का नाम रामग्राम था। रामगढ़ ताल पूर्वांचल का मरीन ड्राइव बन चुका है। लाइट एंड साउंड शो के साथ शाम ढलते ही ताल का नजारा अद्भुत होता है। नौकायन व वाटर स्पोर्ट्स ने इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिया है। गोरखपुर का रामगढ़ ताल