साल 2019 में अपने पहले बजट के दौरान वित्त मंत्री ने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी। इस दौरान वो लाल कलर का बही खाता लिए नजर आईं थीं।
Image Credit : social media
2020 में वित्त मंत्री ने पहनी थी कांजीवरम
2020 में निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के समय पीले रंग की कांजीवरम साड़ी का चुनाव किया था।
Image Credit : social media
2021 के बजट में पहनी पोचमपल्ली साड़ी
2021 के आम बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लाल और ऑफ व्हाइट सिल्क पोचमपल्ली साड़ी में नजर आईं थीं। इस साड़ी में इकट पैटर्न बने थे। साड़ी पर ऑफ व्हाइट डिटेलिंग और गोल्डन बॉर्डर दिया हुआ था।
Image Credit : social media
2022 के बजट में वित्त मंत्री का लुक
2022 के बजट में वित्त मंत्री ने हैंडलूम सिल्क की साड़ी पहनी थी। ब्राउन कलर की साड़ी पर उन्होंने डार्क मरून कलर का ब्लाउज मैच किया था। उनकी इस साड़ी पर प्रिंट भी बने हुए थे।
Image Credit : social media
2023 के बजट में वित्त मंत्री का लुक
वित्त मंत्री ने इस बार लाल रंग की साड़ी का चयन किया है। इस साड़ी में पारंपरिक टेम्पल बॉर्डर बना है।
Image Credit : ANI/ Twitter
लाल रंग की इस साड़ी में काली बॉर्डर पट्टी दी गई है, जिसमें जटिल सुनहरा काम हुआ है। लाल रंग को ऊर्जा, साहस और शक्ति का प्रतीक मानते हैं, इसलिए इस रंग को चुना गया है।
Image Credit : social media
साड़ी से लेकर वेस्टर्न लुक में भी कहर ढाती हैं पूनम पांडेय