अमर उजाला
Fri, 3 October 2025
त्योहारों का सीजन चल रहा है, ऐसे में महिलाओं ने कपड़े खरीदना शुरू कर दिया है
यदि आप अपने लिए कपड़े नहीं खरीदना चाहतीं, तो अपने पुराने लहंगे को नये अंदाज में कैरी करें
पुराने लहंगे को नया लुक देने के लिए आपको केवल कुछ क्रिएटिव आइडिया अपनाने की जरूरत है
अपने पुराने लहंगा लुक को नये अंदाज में स्टाइल करने के लिए उसके साथ खास ब्लाउज पहनें, जिसकी डिजाइन पूरी तरह अलग हो
अपने लहंगे का दुपट्टा भी बदल लें। लहंगे के साथ मिस मैच करके दुपट्टा पहनें, ताकि आपका लुक बदला दिखे
जरूरी नहीं है कि लहंगे को आप दुपट्टा और ब्लाउज के साथ पहनें, आप इसके साथ खूबसूरत सी टॉप पहन सकती हैं
अपने लहंगा लुक को बदलने के लिए आप अपनी ज्वेलरी कॉन्ट्रास्ट में रखें
इस तरह पुराने लहंगे को नए फैशन ट्रेंड के अनुसार स्टाइल कर आप एकदम यूनिक और स्टाइलिश लुक पा सकते हैं।
आलिया भट्ट के महारानी अवतार ने जीता लोगों का दिल