नीता अंबानी के लुक ने अभिनेत्रियों को किया फेल नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में बॉलीवुड सेलिब्रिटी का जलवा देखने को मिला । दीपिका, करीना, आलिया और प्रियंका चोपड़ा समेत कर सेलेब्स एवेंट में शामिल हुए । सबकी खूबसूरती और डिजाइनर आउटफिट्स ने ध्यान खींचा, पर नीता अंबानी के लुक ने मेहफिल लूट ली । नीता अंबानी नीले रंग की बनारसी साड़ी में किसी महारानी की तरह दिख रही थीं । साड़ी में गोल्डन ब्रोकेड एंब्रॉइडरी और सुनहरे और लाल रंग के बारीक धागों से फ्लोरल मोटिफ्स को उकेरा गया था। साथ ही हेवी गोल्ड और एमराल्ड स्टोन नेकलेस पर मैचिंग ईयररिंग्स और ब्रेसलेट्स कैरी कर रखा था । फैशन