अमर उजाला
Thu, 16 March 2023
बिजनेसमैन अदार पूनावाला की पत्नी नताशा आए दिन बेहद ही अजीबो-गरीब आउटफिट में दिखाई देती हैं।
उनके कई लुक्स ऐसे होते हैं, जो आम लोगों की समझ से काफी दूर हैं।
नताशा पूनावाला ने 'ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023' में ऐसी ड्रेस पहन ली, जिसने उर्फी जावेद की याद दिला दी।
दरअसल, ऑस्कर की वैनिटी फेयर पार्टी में नताशा पूनावाला भी शामिल हुई थीं, जिसमें वो गोल्डन आउटफिट पहन कर पहुंची थीं।
नताशा की इस मैटेलिक गोल्ड मिनी ड्रेस की हर एक डिटेलिंग बहुत ही यूनिक थी, इसके ऊपर कोन लगाए गए थे।
इस ड्रेस को स्ट्रैपलेस रखा गया था और पीछे की तरफ चेन डिटेल दी गई थी।
इस गोल्डन ड्रेस के साथ नताशा ने स्टेटमेंट बॉक्सिंग इयररिंग्स, डायमंड रिंग, बॉक्स क्लच और गोल्डन टैसल वाले हील्स पहने थे।
जैस्मीन भसीन के बेस्ट एथनिक लुक