अमर उजाला
Fri, 17 February 2023
पहले कोर्ट मैरिज और फिर व्हाइट वेडिंग के बाद अब क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी रचाई है।
नताशा ने जयमाला के वक्त लहंगा पहना और फिर फेरों के लिए साड़ी भी पहनी।
फेरों के वक्त नताशा ने जो साड़ी पहनी थी, उसके साथ के ब्लाउज की स्लीव्स ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इस पर स्फटिक और सुनहरे लटकन थे।
हैवी ब्लाउज के साथ नताशा ने सॉफ्ट मेकअप और लाल बिंदी लगाते हुए अपने लुक को मिनिमल रखा था
नताशा ने अपने लुक को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए हाथों में हैवी कड़े पहने थे।
जयमाला के वक्त के लिए नताशा ने डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला के कलेक्शन से हैवी जरदोजी कढ़ाई के साथ गोल्डन-रेड कलर का लहंगा चुना था
शादी के जोड़े में दोनों का ये अंदाज बेहद खूबसूरत लग रहा था।
शाही जोड़े में हार्दिक-नताशा ने लिए सात फेरे