अमर उजाला
Sun, 19 February 2023
कृति सेनन आए दिन अपने साड़ी लुक को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।
हाल ही में मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई साड़ी पहन कर कृति सेनन कियारा-सिद्धार्थ के रिसेप्शन में पहुंची थीं।
इस गोल्डन ट्रांसपेरेंट साड़ी में गोल्ड सेक्वन कढ़ाई का काम था। इसके लुक को कंप्लीट करने के लिए कृति ने गोल्ड सेक्विन और स्टोन कॉर्सेट स्लीवलेस ब्लाउज पहना था।
कानों में गोल्डन इयररिंग्स और हाथों में गोल्डन रिंग्स उनके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना रहे थे।
कृति ने बालों में स्लीक स्टाइल में जूड़ा बनाया हुआ था और काफी नेचुरल मेकअप किया था। ये साड़ी दिखने में काफी नॉर्मल थी, लेकिन इसका दाम जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
बता दें कि इसकी कीमत 2,95,000 हजार यानी करीब तीन लाख रुपये है।
कलाई के लिए बेस्ट हैं ये टैटू डिजाइन