ब्राइडल ड्रेस खरीदने के लिए शॉपिंग स्टोर पर जाने से पहले इंटरनेट पर लहंगे या वेडिंग ड्रेस के लेटेस्ट डिजाइन रिसर्च करें, फिर उन्हें दिमाग में रखकर ही शॉपिंग के लिए निकलें
Image Credit : social media
मौसम
वेडिंग या रिसेप्शन के लिए ड्रेस खरीदते वक्त मौसम का भी ख्याल रखें, सर्दियों शादी के लिए डार्क शेड तो गर्मियों में लाइट शेड का लहंगा सलेक्ट करना समझदारी है। साथ ही लोकेशन का भी ख्याल रखें
Image Credit : social media
स्किन टोन
दुल्हन खुद की स्किन टोन का भी ख्याल रखकर वेडिंग लहंगा खरीदे क्योंकि ऐसा सलेक्शन आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा
Image Credit : social media
मैटीरियल और फैब्रिक
वेडिंग ड्रेस खरीदते वक्त अक्सर लोग इसके मैटीरियल और फेब्रिक पर ध्यान ही नहीं देते, जिससे यही गलती दुल्हन के लुक और कम्फर्ट जोन दोनों को बिगाड़ सकती है। इसलिए वेडिंग ड्रेस में सब समझ आने के बाद एक बार उसे ट्राई जरूर करें
Image Credit : social media
बॉडी शेप
शोरूम में डमी और आपकी बॉडी शेप में जमीन-आसमान का फर्क हो सकता है, इसलिए वेडिंग ड्रेस को एक बार पहनकर जरूर देखें। जरूरत पड़ने पर फैशन डिजाइनर या स्टाइलिश से सलाह लें
Image Credit : social media
अल्टरेशन
परफेक्ट फिटिंग के बगैर महंगा लहंगा खरीदकर उसे सीधे वार्डरॉब में रखने की बजाए अल्ट्रेशन के लिए भेज दें, ताकि डिजाइनर दुल्हन के फिगर के हिसाब से ड्रेस को फिट कर सके