अमर उजाला
Fri, 31 March 2023
पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में लोगों को श्रद्धा और रणबीर कपूर की जोड़ी काफी पसंद आई थी।
दोनों का एक लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिससे टिप्स लेकर आप भी शादी में स्टाइलिश दिख सकते हैं।
श्रद्धा का ये गोल्ड और सिल्वर कलर का लहंगा मनीष मल्होत्रा के नूरानियत कलेक्शन में से एक है, जिस पर इंट्रीकेट एंब्रॉइडरी वर्क किया गया है।
इसके ब्लाउज का स्लीवलेस डिजाइन और क्रॉप डिटेलिंग उनके लुक में वेस्टर्न टच ऐड कर रहा था।
इस ब्राइडल लुक को एक्ट्रेस ने चोकर नेकलेस, मांग टीका, गोल्डन कड़े और नेचुरल मेकअप से कंप्लीट किया था।
अगर रणबीर कपूर के लुक की बात करें, तो वह नेवी ब्लू एंड ब्लैक कलर की शेरवानी में नजर आए थे।
उनकी शेरवानी पर सीक्वन पैच वर्क किया गया था, जो बेहद खूबसूरत दिख रहा था।
काफी स्टाइलिश हैं हिमेश रेशमिया की पत्नी