अमर उजाला
Fri, 17 May 2024
अगर आप चाहती हैं कि स्किन केयर या फिर ब्यूटी प्रोडक्ट आपको किसी तरह का नुकसान न पहुंचाए तो उसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
पैच टेस्ट करना काफी आसान है, इसके लिए आपको बस कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे
इसका सबसे आसान तरीका है कि किसी भी नए प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से पहले अपनी कलाई या फिर कान के पीछे थोड़ी मात्रा में अप्लाई कर देखें
अगर आपको कुछ देर बाद किसी तरह की खुजली या जलन महसूस हो तो प्रोडक्ट का इस्तेमाल ना करें
खुजली या जलन होने का मतलब है कि प्रोडक्ट आपको सूट नहीं कर रहा है
अगर आपकी त्वचा पर इसका कोई बुरा असर नहीं दिख रहा है तो मतलब साफ है कि आप इसे इस्तेमाल कर सकती हैं
पैच टेस्ट आपकी त्वचा की एलर्जी या सेंसिटिविटी की जांच करने का एक सिंपल और असरदार तरीका है
टैनिंग दूर करने का सबसे आसान तरीका