अमर उजाला
Wed, 20 August 2025
महिलाओं के लिए फाउंडेशन उनके मेकअप का अहम हिस्सा है
पर अगर सही फाउंडेशन का चुनाव न किया जाए तो ये आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है
सबसे पहले तो ये समझ लें कि गलत शेड का फाउंडेशन इस्तेमाल करने से आपका चेहरा अजीब दिख सकता है
इसके साथ-साथ गलत फॉर्मूला वाला फाउंडेशन त्वचा के रोमछिद्रों को बंद कर सकता है
रोमछिद्रों के बंद होने के कारण पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और अन्य त्वचा की समस्याएं हो सकती हैं
गलत फाउंडेशन इस्तेमाल करने से मेकअप केकी यानी कि क्रेक वाला दिखेगा, जिससे आपका लुक ही बिगड़ जाएगा
इतना ही नहीं फाउंडेशन को ठीक से साफ न करना भी त्वचा में इंफेक्शन और एलर्जी का कारण बन सकता है
इसलिए ये याद रखें कि अपनी त्वचा के प्रकार और रंग के अनुसार सही फाउंडेशन चुनना और उसे सही तरीके से लगाना बहुत जरूरी है
कहीं आपकी लिपस्टिक में भी तो नहीं है ये दो खतरनाक चीजें ?