सिर्फ 10 रुपये में पार्लर वाला फेशियल करें घर पर टमाटर काटकर उस पर हल्दी और शहद मिलाकर स्क्रब तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 2-3 मिनट स्क्रब करके मसाज करें। फिर चेहरा धो लें। एक चम्मच मसूर की दाल में संतरे के छिलके का पाउडर, टमाटर प्यूरी और दही अच्छे से मिला लें। इस फेस पैक को चेहरे पर सूखने तक लगाए रखें, बाद में हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए साफ कर लें। दो स्टेप वाले आसान फेशियल से चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आ सकता है। फेशियल के लिए इस्तेमाल में आने वाली सामग्री त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ब्यूटी टिप्स