चेहरे पर हल्दी लगाते समय न करें ये गलतियां हल्दी को चेहरे पर फेस पैक की तरह लगाया जाता है, ऐसे में उसे साफ करने के लिए साबुन का इस्तेमाल न करें। हल्दी लगाने के बाद उसे ठंडा या सामान्य पानी से अच्छी तरह से धोना चाहिए। लोग हल्दी लगाते समय उसमे गलत चीजों का इस्तेमाल करते हैं, हल्दी के साथ गुलाब जल, दूध या पानी को मिलाकर लगाएं। अक्सर लोग देर तक चेहरे पर हल्दी लगाकर छोड़ देते हैं। ऐसा करने से त्वचा पर पीले निशान पड़ जाते हैं। चेहरे पर लगी हल्दी धोने के बाद चेहरे पर माॅश्चनाइजर लगाएं, ताकि चेहरे की नमी बनी रहे। लाइफस्टाइल