अमर उजाला
Wed, 29 November 2023
ज्यादातर लोग सर्दियों में ड्राई स्किन की समस्या से परेशान रहते हैं
ऐसे में हम आपको घर पर ही सर्दियों के लिए बॉडी लोशन बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं
इसे बनाने के लिए आपको नारियल तेल के साथ-साथ नींबू और विटामिन-ई के कैप्सूल की जरूरत पड़ेगी
बॉडी लोशन बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में नारियल का तेल निकाल लें
अब नारियल के तेल में थोड़ा सा नींबू का रस डालें
सबसे अंत में एक विटामिन ई के कैप्सूल को तोड़ कर डाल दें
सभी चीजों को मिलाने के बाद आपका बॉडी लोशन तैयार है, अब इसका इस्तेमाल आप कर सकती हैं
स्किन टाइप के हिसाब से चुनें अपना मॉइश्चराइजर