अमर उजाला
Wed, 27 December 2023
सर्दियों के मौसम में त्वचा का रूखा होना बेहद आम बात है
अगर आपकी त्वचा भी सर्दी के मौसम में नमी की कमी से सूख रही है, तो आप कुछ चीजों के इस्तेमाल से राहत पा सकते हैं
अगर आपकी त्वचा काफी रूखी है तो आप छाछ का इस्तेमाल कर सकते हैं
ड्राई और फ्लेकी स्किन के लिए छाछ काफी फायदेमंद है
अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो त्वचा पर 10 से 15 मिनट ठंडी छाछ लगाएं और फिर चेहरा धो लें
त्वचा के रूखेपन को कम करने के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल भी किया जा सकता है
इसके इस्तेमाल के लिए कच्चे दूध को स्किन पर हल्के हाथ से लगाएं
कुछ देर बाद चेहरा धो दें, इससे आपकी त्वचा खिल उठेगी
चाहिए ऐश्वर्या राय के जैसे सिल्की बाल तो करें ये काम