अमर उजाला
Tue, 3 October 2023
अगर आप बार-बार तौलिया का इस्तेमाल चेहरा साफ करने के लिए करते हैं, तो इससे आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है
बार-बार चेहरे को तौलिये से कसकर रगड़ने से कम उम्र में ही झुर्रियां दिखने लगती हैं
बार-बार गंदा तौलिया चेहरे पर लगाने से त्वचा पर मुंहासे हो सकते हैं
हम सबके चेहरे पर प्राकृतिक मॉइस्चराइजर होता है, जो बार-बार तौलिया इस्तेमाल करने से खत्म होने लगता है
बार-बार तौलिया इस्तेमाल करने से स्किन के टेक्सचर को नुकसान पहुंच सकता है
अगर आप तौलिया इस्तेमाल करना चाहते हैं तो कोशिश करें कि मुंह धोने के बाद सॉफ्ट तौलिये का ही इस्तेमाल करें
कोशिश करें कि मुंह धोने के बाद अतिरिक्त पानी को हमेशा हाथों से थपथपा कर सुखाएं
इन तरीकों से जोड़ें टूटा हुआ नाखून