अमर उजाला
Wed, 4 June 2025
हेयर डाई के ज्यादा इस्तेमाल से न सिर्फ आपके बाल खराब होते हैं, बल्कि इसका प्रभाव स्कैल्प पर भी पड़ता है
यदि आप भी बालों को रंगने के लिए बार-बार हेयर डाई का इस्तेमाल करते हैं तो इसके नुकसान जान लें
डाई में मौजूद अमोनिया बालों को आंतरिक रूप से काफी नुकसान पहुंचाता है, ऐसे में इसके इस्तेमाल से बालों की प्राकृतिक नमी खो जाती है
इसमें कई बार ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जिनकी वजह से स्कैल्प पर एलर्जी हो जाती है
बार-बार डाई के इस्तेमाल से बाल झड़ने लगते हैं, क्योंकि डाई से बालों की जड़े कमजोर हो जाती हैं
यदि डाई किए बिना आपके बाल अच्छे नहीं लगते हैं तो खरीदते वक्त चेक करें कि इसमें अमोनिया न हो
इस्तेमाल से पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य करें, ताकि किसी तरह की एलर्जी का खतरा न रहे
शेविंग के दौरान लगा है कट तो तुरंत करें ये काम