अमर उजाला
Tue, 2 September 2025
मेहंदी को बाल रंगने के लिए हमेशा से ही काफी सुरक्षित विकल्प माना जाता है
पर, क्या आप जानते हैं कि बार-बार मेहंदी लगाने से आपके बालों पर क्या प्रभाव पड़ता है ? अगर आप इसके प्रभाव को नहीं जानते तो इस स्टोरी को अंत तक पढ़ें
मेहंदी की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में इसके बार-बार इस्तेमाल करने से बालों की नेचुरल नमी खत्म हो जाती है, जिससे बाल रूखे होने लगते हैं
अगर आपकी स्कैल्प संवेदनशील है तो ज्यादा मेहंदी के इस्तेमाल से स्कैल्प में ड्राईनेस, इरिटेशन और एलर्जी हो सकती है
लगातार मेहंदी लगाने से बालों का रंग बहुत गहरा भूरा या कभी-कभी ऑरेंज हो सकता है, जो देखने में भी अजीब दिखता है।
ज्यादा मेहंदी लगाने वालों पर कोई अन्य ट्रीटमेंट सही के काम नहीं करते, इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें
हरी मेहंदी तो फिर भी कम नुकसान पहुंचाती है, लेकिन बाजार में मिलने वाली कुछ मेहंदी ब्रांड्स में केमिकल मिले होते हैं, जो परेशानी और बढ़ा सकते हैं
इन नुकसानों को जानने के बाद अब मेहंदी का इस्तेमाल सोच-समझ के करें
महंगे सीरम को करें टाटा, इसकी जगह इस्तेमाल करें ये दो चीजें